
Choose your preferred language option:
इस ग्लोबल हॉटलाइन की बदौलत आप संस्थान के भीतर या संस्थान के कर्मचारियों से जुड़े दुराचार, नैतिक उल्लंघनों या कानून के गैर-अनुपालन के बारे में चिंताओं की सूचना दे सकते हैं।
एनवाईके ग्रुप उच्चतम कानूनी और नैतिक मापदंडों को बनाए रखने और पारदर्शिता एवं जवाबदेही की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। हम संदिग्ध गलत कार्यों की सभी रिपोर्टों को गंभीरता से लेते हैं और कर्मचारियों, कॉन्ट्रैक्टर्स, ग्राहकों और तृतीय पक्षों को कोई भी चिंता होने पर उसे बोलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
इसे आधार देने के लिए, एनवाईके ग्रुप ने सेफकॉल के माध्यम से एक स्वतंत्र व्हिसलब्लोइंग रिपोर्टिंग सेवा शुरू की है। सूचना सुरक्षित रूप से, दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन, फ़ोन या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दी जा सकती हैं। रिपोर्ट गुमनाम रूप से और आपकी पसंदीदा भाषा में जमा की जा सकती है।
Anonymity:
- आप गुमनाम रूप से रिपोर्ट करने का विकल्प चुन सकते हैं। आपकी पहचान तब तक एकत्रित या प्रकट नहीं की जाएगी जब तक आप स्वेच्छा से इसे साझा नहीं करना चाहते।
- गुमनाम रिपोर्ट को स्वीकार किया जाता है। फिर भी, हम आपको अपना नाम और यथासंभव कोई भी सहायक प्रमाण या सुराग देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसा करने से हमें अधिक प्रभावी और सटीक जाँच करने में मदद मिलती है।
प्रतिशोध से सुरक्षा
सद्भावनापूर्वक चिंताओं की रिपोर्ट करनेवाले किसी भी व्यक्ति को प्रतिशोध से सुरक्षा दी जाती है। एनवाईके ग्रुप व्हिसलब्लोअर के विरुद्ध किसी भी प्रकार के प्रतिशोध या नुकसान का सख्ती से निषेध करता है।
रिपोर्ट करने योग्य चिंताओं का दायरा
आप कानूनों, विनियमों, आंतरिक नीतियों या नैतिक मानकों के किसी भी संदिग्ध उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं। इनमें शामिल हो सकते हैं (लेकिन जो इन्हीं तक सीमित नहीं हैं):
धोखाधड़ी या आर्थिक दुराचार
कंपनी के संसाधनों, संपत्तियों या आर्थिक रेकॉर्ड से संबंधित धोखाधड़ी या दुरुपयोग का कोई भी जानबूझकर किया गया कृत्य। इसके उदाहरणों में शामिल हैं अकाउंटिंग की एंट्रीज़ या दस्तावेज़ों में हेराफेरी, धन का दुरुपयोग, वित्तीय परिणामों में फरबदल, कंपनी के बेनिफिट प्रोग्राम्स (जैसे, वेतन सहित अवकाश या खर्च का पुनर्भुगतान) का दुरुपयोग, कंपनी की संपत्ति चुराना, या व्यक्तिगत लाभ के लिए कार्य घंटों की गलत रिपोर्टिंग करना।
रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार
अनुचित लाभ प्राप्त करने के बदले में सरकारी अधिकारियों, वेंडर्स, ग्राहकों, या अन्य तृतीय पक्षों को मामूली मूल्य से अधिक मूल्य की कोई वस्तु देने का प्रस्ताव करना, देना, लेना या मांगना। इसमें विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देना, रेकॉर्ड में हेराफेरी करना, या सप्लायर या कॉन्ट्रैक्टर के साथ कंपनी की नीति का उल्लंघन करते हुए संबंधों का अनुचित चयन, बातचीत या संचालन शामिल है।
अविश्वास विरोधी/प्रतिस्पर्धा कानून
कोई ऐसा आचरण करना जो स्वतंत्र और उचित प्रतिस्पर्धा को प्रतिबंधित करके अविश्वास या प्रतिस्पर्धा संबंधी कानूनों का उल्लंघन करता है। इसमें मूल्य निर्धारण, बोली में बेईमानी करना, बाजार आवंटन, ग्राहक या क्षेत्र विभाजन, सामूहिक बहिष्कार, या प्रतिस्पर्धियों के साथ कंपनी की संवेदनशील जानकारी का आदान-प्रदान शामिल हो सकता है।
डेटा गोपनीयता उल्लंघन
व्यक्तिगत, गोपनीय या स्वामित्व वाली कंपनी की जानकारी तक अनधिकृत पहुँच प्राप्त करना, उपयोग करना या प्रकटीकरण करना। इसमें कर्मचारी, ग्राहक या तीसरे पक्ष के डेटा की सुरक्षा के लिए उपयुक्त तकनीकी, कानूनी या संगठनात्मक सुरक्षा संबंधी उपायों को लागू करने में विफलता, या बौद्धिक संपदा या गैर-सार्वजनिक व्यावसायिक जानकारी का उचित व्यावसायिक प्रचालनों से मेल न खानेवाले उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग करना शामिल है।
उत्पीड़न या भेदभाव
अवांछित प्रस्ताव, आपत्तिजनक टिप्पणी या व्यवहार सहित कोई भी अनुचित आचरण—विशेष रूप से जहाँ इसके कारण कार्यस्थल पर शत्रुतापूर्ण वातावरण बनाता है या जहां यह रोज़गार के निर्णयों से जुड़ा होता है। इसमें नियुक्ति, पदोन्नति या मुआवज़ा देने के मामले में जाति, लिंग, पंथ, राष्ट्रीयता, आयु, विकलांगता, लैंगिक रुझान या अन्य संरक्षित विशेषताओं के आधार पर अनुचित या पूर्वाग्रह से ग्रस्त व्यवहार भी शामिल है।
हितों का टकराव
ऐसी स्थिति जहाँ किसी कर्मचारी के व्यक्तिगत, वित्तीय या अन्य हित कंपनी की ओर से उनकी प्रोफेशनल ज़िम्मेदारियों को निभाने या निर्णय लेने में हस्तक्षेप करते हैं—या हस्तक्षेप करते हुए प्रतीत होते हैं। इसमें ऐसी स्थितियाँ शामिल हैं जहाँ निजी लाभ कंपनी से संबंधित कार्यों या निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।
कार्य की असुरक्षित परिस्थितियाँ / स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी उल्लंघन
ऐसी परिस्थितियाँ या व्यवहार जो कर्मचारी के स्वास्थ्य, सुरक्षा या पर्यावरण से जुडे अनुपालन के सात समझौता करते हैं। इसमें कार्यस्थल का खराब रखरखाव (मेनटेनेन्स), सुरक्षा से जुडी प्रक्रियाओं का पालन करने में विफलता, या पर्यावरण, स्वास्थ्य या सुरक्षा कानूनों और नीतियों का उल्लंघन करना शामिल हो सकता है।
कंपनी की नीति का उल्लंघन
ऐसाा कोई व्यवहार या कार्य—चाहे वह जानबूझकर हो या अनजाने में—जो कंपनी की नीतियों, आचार संहिता, प्रक्रियाओं या अनुबंधात्मक दायित्वों का उल्लंघन करता हो। इसमें संगठन द्वारा स्थापित मानकों या अपेक्षाओं का अनादर करना शामिल है।
प्रतिशोध
किसी ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध मौखिक, शारीरिक या लिखित रूप में की गई कोई भी प्रतिकूल कार्रवाई—जिसने संदिग्ध अनुपालन या नैतिक उल्लंघन की सद्भावनापूर्वक रिपोर्ट की हो। प्रतिशोध में शामिल है धमकाना, पदावनति (डिमोशन), बर्खास्तगी, उत्पीड़न या अन्य प्रकार के भेदभाव शामिल हो सकते हैं।
कार्यस्थल पर हिंसा
धमकियां या शारीरिक या मौखिक रूप की आक्रामकता या कृत्य जो कार्यस्थल पर कर्मचारियों या अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। इसमें क्षति पहुँचाने की धमकी, वास्तविक हिंसा, या कंपनी या व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान पहुँचाना शामिल है।
अन्य
यदि आपकी चिंता ऊपर दी गई श्रेणियों में से किसी एक में नहीं आती है, तो इस श्रेणी का उपयोग करें। समस्या का स्पष्ट विवरण प्रदान करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसका उचित समाधान हो सके।
कृपया ध्यान दें:
・व्यक्तिगत शिकायतें (जैसे पारस्परिक विवाद या कार्य सौंपने से जुडा असंतोष) जिनमें दुराचार शामिल नहीं है, उनका समाधान स्थानीय एचआर चैनलों के माध्यम से किया जा सकता है।
・यह रिपोर्टिंग चैनल कार्यस्थल में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में सहायता के लिए है। कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी रिपोर्ट प्रामाणिक और तथ्यों पर आधारित हो। दूसरों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से जानबूझकर गलत या भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करना सख्त वर्जित है और इसके परिणामस्वरूप अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
रिपोर्टिंग की पद्धतियाँ
रिपोर्ट को इस वेब फ़ॉर्म के माध्यम से, फ़ोन या ईमेल [email protected] द्वारा जमा किया जा सकता है। वह तरीका चुनें जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हो।
सपोर्टेड भाषाएँ
यह सेवा कई भाषाओं में उपलब्ध है। आप इस पेज के नीचे अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं।
रिपोर्टिंग प्रक्रिया का अवलोकन
आपकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, उसकी समीक्षा की जाएगी और उसे गोपनीय रूप से प्रबंधित किया जाएगा। यदि संभव हो, तो आपको फॉलोअप अपडेट प्राप्त हो सकते हैं।च
Reporting language options: